रेडमी ने इसी साल पिछले महीने भारतीय मार्केट में Redmi 14C 5G को लांच किया था। यह फोन काफी बजट फ्रेंडली है। आप 10,000 से भी कम रुपए की कीमत में इसे अपना बना सकते है। इस स्मार्टफोन मे 50 मेगापिक्सल के Main कैमरे के साथ साथ, प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी के अलावा अन्य कई जबरदस्त फीचर्स मिल रहे हैं।
इस Phone के लॉन्च होने से 1 महीने बाद तक इसका रिव्यू किया है और उसी के आधार पर हम इसकी फीचर्स और परफॉर्मेंस इत्यादि के बारे में आपको भी बताने वाले हैं। अगर आप Redmi 14C 5G स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस लेख को एक बार जरूर पढ़ें –
Redmi 14C 5G Overview
Model Name | Redmi 14C 5G |
Storage | 6 GB RAM and 128 GB Storage + Expandable Storage Upto 1 TB |
Processor | Snapdragon 4 Gen 2 |
Display | 6.88 Inch |
Battery | 5160 mAh |
Camera | Back Camera 50MP, Front Camera 5 MP |
Weight | 212 grm |
Dimension | 17.2 * 7.8 * 0.8 cm |
Redmi 14C 5G का Specification
Design
रिव्यु के आधार पर इस स्मार्टफोन का रियर लुक काफी जबरदस्त है। इसका बैक पैनल बढ़िया फिनिशिंग के साथ बनाया गया है। इसमें राउंड कैमरा माड्यूल दिया गया है। दो कैमरा में एक एलइडी फ्लैशलाइट आता है। दूर से देखने पर एलईडी फ्लैश के साथ यह कैमरा सेटअप ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसा लगता है। यह यूजर को काफी पसंद आया है।
Performance
परफॉर्मेंस की बात की जाए तो यह फोन सेगमेंट के दूसरे डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोसेसर थोड़ा पुराना जरूर है लेकिन इसका परफॉर्मेंस जबरदस्त है। अगर कोई गेमिंग लवर है तो उसे यह स्मार्टफोन खूब पसंद आने वाला है। यह एंड्रॉयड 14 पर Based है और काफी स्मूथली काम करता है।
Display
इस फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके डिस्प्ले में आपको बेजिल देखने को मिलेंगे। इसका डिस्प्ले 120 हॉर्स रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फीचर इस सेगमेंट के कुछ गिने चुने स्मार्टफोन में ही देखने को मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले शानदार ब्राइटनेस और विविद् कलर्स ऑफर करता है।
Camera
कैमरे की बात की जाए तो इसका गोल मॉड्यूलर है जिसे दूर से देखने पर इसमें तीन कैमरे प्रतीत होते हैं, परंतु Real मे इसमें आपको दो कैमरा के साथ एक एलइडी फ्लैश मिलती है। इसमें Main कैमरा 50 मेगापिक्सल का आता है और सेकेंडरी कैमरा दो मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन के Main कैमरा के माध्यम से बढ़िया फोटो क्लिक किया जा सकते हैं।
इसमें आपको सिनेमैटिक कैमरा, नाइट मॉड और पोट्रेट मॉड जैसे कुछ ऑप्शन मिलेंगे। लगभग दस हजार की रेंज के हिसाब से इसके फोन का कैमरा शानदार आउटपुट दे रहा है। हालांकि लो लाइट में इसकी फोटो क्वालिटी काफी अच्छी नहीं है, ठीक-ठाक है। फ्रंट कैमरा के अलावा इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके फोटो कैमरा की फ्रंट क्वालिटी काफी डीसेंट है।
Battery
रेडमी 4C 5G डिवाइस में आपको 5160 mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 18 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बॉक्स में आपको 33 वाट का चार्जर मिलेगा। इस फोन को फुल चार्ज होने में करीब एक से डेढ़ घंटे का टाइम लगता है। एक बार पूरी तरह से चार्ज कर लेने के बाद आप इस फोन का पूरा दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। हैवी यूजर्स को इस फोन को दो बार चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है।
Storage
यह डिवाइस आपको 8GB रैम तथा 128 GB की स्टोरेज के साथ मिलता है। इसमें आपको 6GB की वर्चुअल RAM भी दी गई है। अगर आप अपनी स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसे एक टेराबाइट तक बढ़ा सकते हैं।
- Price
इस फोन की कीमत 14,999 रुपए है। परंतु यदि आप इसे अमेजॉन से खरीदते हैं तो यहां पर आपको 20% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद इस फोन को आप 11,999 रुपए में अपना बना सकते हैं। आप इसे EMI पर भी ले सकते हैं। 582 से इसकी EMI शुरू है। कई बैंक के CC और DC पर भी आपको कई सारे ऑफर्स मिलते हैं, जिसकी मदद से आप इस फोन पर और अधिक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा आप इसे अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे :- Flipkart इत्यादि से भी खरीद सकते हैं। Online के अलावा आप इसे ऑफलाइन किसी भी दुकान से खरीद सकते हैं। इस Mobile पर Exchange Offers भी मौजूद है।
Redmi 14C 5G Smartphone खरीदना चाहिए या नहीं?
अगर आपका बजट ₹15000 से कम है और इसी बजट में आप बढ़िया डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम Look के साथ एक अच्छा प्रोसेसर खोज रहे हैं तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। रेडमी हमेशा से एक विश्वसनीय कंपनी रही है। आप इसे खरीद सकते हैं।